१: PANDEMIC-पान्डेमिक (महामारी)
- जब कोई बीमारी किसी एक देश या सीमा तक सीमित नहीं रहती है और दुनिया के कई देशों में बड़े पैमाने पर फैलने लगती है तो उसको महामारी घोषित किया जाता है।
- किसी बीमारी को महामारी घोषित करने के लिए कोई तय पैमाना नहीं है। किसी बीमारी से होने वाली मौत या इन्फेक्शन या उससे प्रभावित देशों की संख्या के आधार पर किसी बीमारी को महामारी नहीं घोषित किया जा सकता है।
- किसी बीमारी को महामारी घोषित करने का फैसला WHO को लेना होता है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि महामारी घोषित होने के बाद कोई अनावश्यक खौफ या डर की स्थिति पैदा न हो जाए। जैसे 2009 में 'स्वाइन फ्लू' को महामारी घोषित करने के बाद हुआ था।
- साल 2003 में सार्स कोरोना वायरस सामने आया था। उससे 26 देश प्रभावित हुए थे। इसके बावजूद सार्स कोरोना वायरस को महामारी घोषित नहीं किया गया था।
- महामारी घोषित करते समय एक बात और ध्यान रखी जाती है। किसी प्रभावित देश से आने वाले यात्री की वजह से अगर कुछ देशों में छिटपुट मामले सामने आते हैं तो उसको महामारी घोषित नहीं किया जाता है।
- जब कई देशों में स्थानीय स्तर पर आपस में लोगों के बीच बीमारी लगातार फैलने लगती है तब ही उसको महामारी घोषित किया जाता है।
- कोरोना वायरस को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इसे महामारी घोषित करने में इतना समय क्यों लगा तो कोरोना वायरस के साथ भी ऐसा ही हुआ। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर बीमारी के फैलने के ज्यादा मामले सामने नहीं आए थे।
- जैसे साल 1918 से 1920 तक फैले स्पैनिश फ्लू को महामारी घोषित किया गया था क्योंकि इससे कई देशों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। इससे करोड़ों मौत हो गई थी।
- एपिडेमिक किसी एक देश, राज्य, क्षेत्र या सीमा तक सीमित होती है।
- 2014-15 में फैले इबोला को एपिडेमिक घोषित किया गया क्योंकि यह बीमारी लाइबेरिया और उसके पश्चिम अफ्रीका के कुछ पड़ोसी देशों में फैली थी।
- जब बीमारी किसी विशेष इलाके में लगातार अधिक या कम सीमा तक मौजूद होती हैं एंडेमिक कहते हे। .
- पोलियो एक स्थानिक बीमारी हे। .
No comments:
Post a Comment