Sunday, 26 December 2021

ओमिक्रोन के लक्षण / Omicron symptoms

 ओमिक्रोन के असामान्य लक्षण

कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रोन को समझने के लिए अब तक कई तरह की स्टडी हो चुकी हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस संक्रमण के लक्षण वास्तविक स्वरूप से भिन्न है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अलग-अलग वेरिएंट में लक्षण अलग होना सामान्य बात है और ओमिक्रोन वेरिएंट से साथ भी यही है. ओमिक्रोन संक्रमण के लक्षण भी सर्दी-जुकाम की तरह ही होते हैं. हालांकि, इसकी शुरुआत धीरे-धीरे दो असामान्य लक्षणों सिर दर्द और थकान से होती है.

 


ओमिक्रोन के अन्य प्रकार के लक्षण
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट तीन गुना ज्यादा संक्रामक है. WHO के मुताबिक, ये ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है. डेटा के मुताबिक, ये संक्रमण डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) की तरह गंभीर नहीं है. वहीं, ओमिक्रोन के सामान्य लक्षणों में हल्का बुखार होना शामिल है. इसके अलावा थकान, गले में चुभन और शरीर में बहुत ज्यादा दर्द भी ओमिक्रोन संक्रमण के खास लक्षण हैं. हालांकि, ओमिक्रोन में स्वाद और सुगंध जाने जैसे लक्षण नहीं देखे गए हैं.

No comments:

Post a Comment